Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur के फॉर्म की वापसी भारत को T20 World Cup सपनों को दे रही नई उम्मीद

नमस्ते दोस्तों भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान Harmanpreet Kaur की फॉर्म वापसी पर यह आर्टिकल ओर T20 World Cup की तैयारी को द्यान मे रखते हुवे लिखा गया गई आशा करते है आप को यह जानकारी पसंद आएगी। महिला क्रिकेट टीम भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही मे T20 सीरीज़ हार चुकी हो, लेकिन इस दौरे से टीम को एक बड़ी अच्छी खबर जरूर मिली है। कप्तान हरमनप्रीत की शानदार फॉर्म। आनेवाले T20 World Cup से पहले उनकी बल्लेबाज़ी और लीडरशिप भारत के लिए अच्छी साबत होसकती है। जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ हरमनप्रीत खेल रही हैं,

हरमनप्रीत की अच्छी फॉर्म बनी भारत के लिए उम्मीद

सीरीज़ में जहां गेंदबाज़ी, खासकर पावरप्ले में विकेट निकालने की कमी ने टीम को परेशान किया, वहीं बल्लेबाज़ी में हरमनप्रीत ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मुश्किल हालात में भी रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी बल्लेबाज़ी में सिर्फ अनुभव ही नहीं, बल्कि आधुनिक T20 क्रिकेट के तरीके से तेज़ी और स्मार्ट शॉट खेलना शामिल है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट अब उनके फॉर्म को लेकर काफी खुश है।

जोहान्सबर्ग में Harmanpreet Kaur की कप्तानी पारी

डरबन में साधारण प्रदर्शन के बाद Harmanpreet Kaur ने जोहान्सबर्ग में शानदार वापसी की। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन की तेज़ पारी खेली और भारत को 192 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया-जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का अब तक का सबसे बड़ा T20 स्कोर है।

Harmanpreet का स्ट्राइक रेट 173 से ज्यादा रहा, जो उनका आक्रामक क्रिकेट खेलने का तरीका दिखाता है। हालांकि टीम मैच जीत नहीं पाई, लेकिन Harmanpreet Kaur की इस पारी ने यह साफ कर दिया कि वह बड़े मौकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

2026 में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट

साल 2026, हरमनप्रीत के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। इस साल खेले गए T20 मुकाबलों में उनका स्ट्राइक रेट करीब 143 रहा है, जो उनके करियर के सभी साल से बेहतर है।

पहले उनका स्ट्राइक रेट अक्सर 125 के आसपास रहता था, वहीं अब उन्होंने अपने खेल में बदलाव करते हुए तेज़ रन बनाना शुरू कर दिया है। यह बदलाव दिखाता है कि Harmanpreet Kaur ने खुद को T20 के अनुसार ढाल लिया है-जो T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए बहुत जरूरी भी है।

दबाव में भी शांत, फिर अचानक आक्रामक-यही है उनकी खेलने की खासियत

जोहान्सबर्ग में उनकी पारी आसान नहीं थी। जब वह क्रीज़ पर आईं, तब भारत लगातार दो गेंदों पर दो विकेट खो चुका था और टीम दबाव में थी। शुरुआत में उन्होंने धैर्य दिखाया और धीरे-धीरे पारी को संभाला।

लेकिन जैसे ही मौका मिला, Harmanpreet Kaur ने गियर बदला और तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। एक छक्के से लय पकड़ने के बाद उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया और तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया। यही संतुलन-धैर्य और आक्रामकता-उन्हें एक अलग लेवल का खिलाड़ी बनाता है।

यह भी पढे: Sachin Tendulkar’s Visit to Bastar बस्तर में खेल की नई उम्मीद लेकर आए, गाँव के बच्चों के लिए 50 मैदान बनाने की योजना

फिटनेस और मेहनत: Harmanpreet Kaur की सफलता का राज

टीम के हेड कोच Amol Muzumdar ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। उनके अनुसार, हरमनप्रीत की मौजूदा फॉर्म के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और फिटनेस पर दिया गया ध्यान सबसे बड़ा कारण है।

37 साल की उम्र में भी जिस तरह वह मैदान पर फिट और एनर्जेटिक नजर आती हैं, वह युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। हाल ही में हुए ट्रेनिंग कैंप में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी और फिटनेस पर खास काम किया, जिसका असर अब दिखाई दे रहा है।

इंग्लैंड में अपनी छाप छोड़ सकती हैं हरमनप्रीत

आगामी T20 World Cup इंग्लैंड में खेला जाने वाला है- वही देश जहां हरमनप्रीत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से चौंका दिया था।

अब एक बार फिर उनसे उसी तरह के अच्छे खेल की उम्मीद की जा रही है। अगर वह अपने हाल के फॉर्म को बनाए रखती हैं, तो भारत के लिए जीत की राह काफी आसान हो सकती है।

हरमनप्रीत के लिए चुनौती भी, मौका भी

भारत को अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो और मुकाबले खेलने हैं, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ होगी। ये सभी मैच T20 World Cup की तैयारी के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

ग्रुप स्टेज में भारत को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमों का सामना करना होगा। ऐसे में हर मैच एक परीक्षा जैसा होगा।

Scroll to Top