CSK vs GT

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 37वां मैच, इंडियन प्रीमियर लीग 2026

नमस्ते दोस्तों IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का यह मुकाबला CSK vs GT बेहद खास होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे चेन्नई के प्रतिष्ठित M. A. Chidambaram Stadium में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि महान खिलाड़ी MS Dhoni की वापसी हो सकती है, Dhoni इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

CSK की फॉर्म बरकरार, GT संघर्ष में

CSK vs GT मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अपने पिछले चार मैचों में से तीन मैच जीती है, और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। टीम का संतुलन बहुत अच्छा दिख रहा है, लेकिन मिडल ऑर्डर चिंता का विषय है।

वहीं गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम का नेट रन रेट -0.790 है और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। ऐसे में CSK vs GT यह मुकाबला उनके लिए वापसी का बड़ा मौका हो सकता है।

हेड-टू-हेड में बराबरी

अगर दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक खेले गए 8 मैचों में दोनों टीमों ने 4-4 जीत हासिल की है। पिछले सीजन में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया था।

संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन

इस सीजन में चेन्नई के लिए Sanju Samson ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने दो शानदार शतक लगाए हैं और अब तक 293 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। ओर, Shivam Dube, Sarfaraz Khan और Dewald Brevis जैसे खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करने मे ओर टीम को बड़ा स्कोर बनाने मे नाकाम रहे हैं।

कप्तान Ruturaj Gaikwad भी इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 विकेट लेकर पर्पल कैप में बढ़त बनाई है। उनके अलावा जेमी ओवरटन, अकील हुसैन और नूर अहमद ने भी टीम को मजबूती दी है।

गुजरात की उम्मीदें गिल और सुदर्शन पर

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान Shubman Gill और Sai Sudharsan पर निर्भर है। गिल ने इस सीजन में 149.24 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

हालांकि, पिछले मैच में टीम 230 के करीब पहुंचती दिख रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में रन गति धीमी पड़ गई। गेंदबाजी में Mohammed Siraj, Kagiso Rabada और Prasidh Krishna जैसे बड़े नाम होने के बावजूद टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है।

स्पिन में Rashid Khan सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर और मानव सुथार कुछ खास नहीं किया हैं।

चेपॉक की पिच और मौसम रिपोर्ट

M. A. Chidambaram Stadium की पिच धीमी और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच और धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

अब तक यहां खेले गए 94 आईपीएल मैचों में से 53 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 41 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है।

मौसम की बात करें तो चेन्नई में गर्मी और उमस रहेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढे: IPL 2026 के मैच में Lungi Ngidi गंभीर रूप से घायल, कैच पकड़ने के दौरान सिर जमीन से टकराया

दोनों टीम के खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स-CSK
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन

गुजरात टाइटंस-GT
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

Scroll to Top