Fatima Sana Statement

Fatima Sana Statement: भारत से हार के बाद अपनी ही टीम के बल्लेबाजों पर भड़कीं कप्तान फातिमा सना

Fatima Sana Statement: महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना काफी निराश नजर आईं। भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद फातिमा सना ने अपनी ही टीम की बल्लेबाजी पर जमकर नाराजगी जाहिर की।

महिला एशिया कप 2026 के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने छोटे लक्ष्य को महज 8.4 ओवर में हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही। वहीं, पाकिस्तान को महिला एशिया कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा।

Fatima Sana Statement: बल्लेबाजों पर निकला कप्तान का गुस्सा

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फातिमा सना ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि उनकी टीम के बल्लेबाज पूरे मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे और बड़ा स्कोर खड़ा करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

फातिमा सना ने कहा कि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी इसलिए चुनी थी क्योंकि पिच नई थी और पाकिस्तान की कोशिश बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने की थी। टीम को अपने गेंदबाजों पर भी पूरा भरोसा था। उनका मानना था कि अगर पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा कर लेता तो भारतीय टीम पर दबाव बनाया जा सकता था।

लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल किए और पाकिस्तान की पारी 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर खत्म हो गई।

तीन विकेट लेने के बाद भी खुश नहीं थीं फातिमा सना

इस मैच में फातिमा सना ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन टीम की हार के कारण वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थीं।

पाकिस्तान की कप्तान ने साफ कहा कि जब टीम मैच हार जाती है तो व्यक्तिगत प्रदर्शन ज्यादा मायने नहीं रखता। उनके लिए सबसे जरूरी चीज टीम की जीत थी। तीन विकेट लेने के बावजूद पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, इसलिए फातिमा सना ने अपने प्रदर्शन को ज्यादा महत्व नहीं दिया।

उन्होंने आगे पाकिस्तान की अगली मैच की रणनीति पर भी बात की। फातिमा सना ने कहा कि टीम अब अगले मुकाबले में बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान की नजर अपनी आखिरी मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।

भारत ने 68 गेंद बाकी रहते दर्ज की बड़ी जीत

पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर आउट हो गई थी। ऐसे में भारत के सामने जीत के लिए 56 रन का लक्ष्य था। भारतीय टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को सिर्फ 8.4 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत ने 57 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की और उसके पास 68 गेंद अभी बाकी थीं। गेंद बाकी रहने के लिहाज से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत रही।

भारत की सबसे बड़ी जीत 2022 में आई थी, जब टीम इंडिया ने थाईलैंड को 84 गेंद बाकी रहते हराया था।

यह भी पढे: IND W Vs PAK W: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, नो-हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार

हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की

भारत की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूरी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम था और जिस तरह खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया, उससे वह काफी खुश हैं।

हरमनप्रीत ने खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी गेंदबाजों ने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी की और पिच को अच्छी तरह समझते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने तीन विकेट जरूर गंवाए, लेकिन हरमनप्रीत ने इसे बड़ी चिंता नहीं माना। उनका कहना था कि क्रिकेट में विकेट गिरना खेल का हिस्सा है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी कुछ अच्छी गेंदें डालीं, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिककर मैच को जल्द खत्म कर दिया।

भारत की इस शानदार जीत से टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए अब अगला मुकाबला बेहद अहम हो गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अगले मैच में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। खासकर बल्लेबाजों से मजबूत वापसी की उम्मीद होगी, क्योंकि भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया।

यह भी पढे: Pakistan vs India: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, हरमनप्रीत कौर ने 150वीं कप्तानी मैच में लगाया विजयी छक्का

Scroll to Top