Deepak Chahar and Dhoni IPL 2026: प्रैक्टिस सेशन में मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

Deepak Chahar and Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका मजेदार अंदाज, जो IPL 2026 से पहले देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले बड़े मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान दीपक चाहर, एमएस धोनी से मिलने पहुंचे। लेकिन जैसे ही कैमरा साथ दिखा, धोनी ने अपने खास अंदाज़ में मजाक करते हुए माहौल को हल्का बनादिया।

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों की मस्ती मजाक और दोस्ती साफ नजर आती है, जो फेन को काफी पसंद आ रही है।

प्रैक्टिस के दौरान मजेदार बातचीत

प्रैक्टिस सेशन में जब Deepak Chahar and Dhoni आमने-सामने आए, तो धोनी ने तुरंत कैमरे की तरफ इशारा करते हुए मज़ाक किया कि “तू कैमरा लेकर क्यों आया है, इसे यहां से भगाओ।” यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

दीपक चाहर ने भी मजाक में कैमरा मैन से कहा कि “अरे भाई आप जाओ यहां से,” जिससे माहौल और हल्का हो गया। इसके बाद धोनी ने कहा कि अगर कैमरा रहेगा तो सही से बात नहीं हो पाएगी। इस पूरे मज़ाकिया पल के बाद चाहर ने सम्मान जताते हुए धोनी के पैर छुए।

यह छोटा सा पल दिखाता है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा गहरा है।

Deepak Chahar and Dhoni: रिश्ता आज भी कायम है

Deepak Chahar and Dhoni का रिश्ता काफी पुराना है। दीपक चहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सीजन खेले हैं और उस दौरान उन्होंने धोनी की कप्तानी में बहुत कुछ सीखा है।

धोनी पहले से ही युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं, और चहर भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें धोनी ने निखारा है। यही वजह है कि टीम बदलने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच वही अपनापन ओर सम्मान बरकरार है।

IPL 2025 के सीजन में भी दिखी थी नोकझोंक

यह पहली बार नहीं है जब Deepak Chahar and Dhoni के बीच ऐसा मज़ेदार पल देखने को मिला हो। IPL 2025 की सीजन में जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों आमने सामने थे, तब चाहर ने धोनी को हल्के-फुल्के अंदाज़ में स्लेज करने की कोशिश की थी।

जब धोनी बल्लेबाजी करने आए, तो चहर ने इशारा किया कि वह सिली पॉइंट पर फील्डिंग करेंगे। मैच के बाद धोनी ने भी मज़ाक में उन्हें बैट से हल्का सा छेड़ा था। यह सब दिखाता है कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग कितनी खास है।

इस सीजन IPL 2026: मे दोनों टीमों की स्थिति चिंताजनक

जहां एक तरफ Deepak Chahar and Dhoni का यह वीडियो फैंस का मनोरंजन कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ दोनों टीमों की हालत IPL 2026 में कुछ खास नहीं है।

मुंबई इंडियंस ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 6 में से 2 मुकाबले जीते हैं

पॉइंट्स टेबल में मुंबई सातवें और चेन्नई आठवें स्थान पर है। ऐसे में आने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।

पॉइंट्स टेबल

इस सीजन में पंजाब किंग्स बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और टॉप पर बनी हुई है। टीम ने 6 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उनके कुल 11 पॉइंट्स हैं।

दूसरी ओर, MI और CSK को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगातार जीत हासिल करनी होगी।

मुकाबला होने से पहले माहौल हल्का

क्रिकेट में प्रेशर हमेशा रहता है, खासकर जब टीम का प्रदर्शन खराब हो। लेकिन Deepak Chahar and Dhoni जैसे खिलाड़ी यह दिखाते हैं कि कैसे मस्ती और दोस्ती के जरिए माहौल को हल्का ओर मनोरंजन मे रखा जा सकता है।

ऐसे पल फेन को खिलाड़ियों के दिल से जोड़ते हैं और यही IPL को खास बनाता है।

क्या होगा आने वाले मैच में?

अब सबकी नजरें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले पर हैं। यह देखना बहुत दिलचस्प होगा

क्या मुंबई इंडियंस वापसी कर पाएगी?

क्या धोनी अपनी टीम को जीत की राह पर ला पाएंगे?

क्या दीपक चहर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे?

यह भी पढे: Abhishek Sharma 135 रन की पारी से हैदराबाद का विशाल स्कोर

निष्कर्ष

Deepak Chahar and Dhoni का यह वायरल वीडियो सिर्फ एक मनोरंजक पल नहीं है, बल्कि क्रिकेट में रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाता है। IPL 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में जहां हर मैच महत्व पूर्ण होता है, वहीं ऐसे पल खेल को और भी खास बना देते हैं।

अब देखना होगा कि मैदान पर यह दोस्ती मुकाबले में कैसे बदलती है और कौन सी टीम जीत की बाजी मारती है।

Leave a Comment