Abhishek Sharma 135 रन की इस मेच की पारी से हैदराबाद ने विशाल स्कोर बनाया

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुसकसान पर 242 रन का बड़ा स्कोर किया। इस स्कोर मे सबसे ज्यादा हिस्से दारी Abhishek Sharma की जबदस्त पारी ने निभाई।

Abhishek Sharma ने 135 रन बनाकर नाबाद वापसी की, ओर हेनरिक क्लासेन ने (37*) और ट्रेविस हेड ने (37) रन का भी अहम योगदान दिया। जवाबी पारी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 195/9 तक ही पहुंच सकी और हैदराबाद ने 47 रन से इस मेच को जीत लिया।

Abhishek Sharma ने तूफ़ानी पारी खेलते हुवे शतक बनाया

Abhishek Sharma ने 68 गेंद खेल के 135 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके लागाए और 10 छक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा, जो उनकी आक्रामक बलेबाजी का सबूत है।

पारी की शुरुआत में वह थोड़े शांत दिखे। पहले तीन ओवर में टीम ने ज्यादा तेज़ शुरुआत नहीं की, लेकिन एक बार सेट होने के बाद Abhishek Sharma ने ऐसी बल्लेबाजी कि जिसमे दिल्ली के गेंदबाज़ पूरी तरह बेबस नजर आने लगे।

यह अभिषेक का नौवां टी20 शतक था, और इस शतक के साथ उन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी करली है ।

अभिषेक का पिता के साथ खास रिश्ता और वायरल हुआ बयान

Abhishek Sharma

मैच के बाद Abhishek Sharma ने अपने पिता को लेकर दिलचस्प और भावुक बात सेर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

उन्होंने बताया कि उनके पिता बचपन से ही हर मैच में उन्हें ध्यान से देखते हैं और आज भी स्टेडियम में बैठकर इशारों से उन्हें सलाह देते हैं। जब भी अभिषेक नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होते हैं, उनके पिता उन्हें खेलने का तरीका इशरोमे बताते हैं।

अभिषेक की ब्रॉडकास्टर से मज़ेदार अपील

Abhishek Sharma ने मजाकिया अंदाज़ में IPL ब्रॉडकास्टर्स से कहा कि अगली बार कैमरा उनके पिताजी पर भी फोकस करे।

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी के रिएक्शन को दिखाना फैंस के लिए काफी मज़ेदार होगा। इस बात पर स्टेडियम में बैठे उनके पिताजी मुस्कुराते हुए नजर आए।

‘L’ सेलिब्रेशन का मतलब भी समजाया

Abhishek Sharma ने अपने खास ‘L’ शेप वाले सेलिब्रेशन का भी राज खोला। उन्होंने बताया कि यह सेलिब्रेशन उनके फेन और स्टेडियम के लिए उनके प्यार को दर्शाता है।

उनके मुताबिक, फेन पूरे टूर्नामेंट में टीम का समर्थन करते हैं और यह उनका शुक्रिया अदा करने का अभिषेक का अपना तरीका है।

IPL 2026 के सीजन में बदली रणनीति

आक्रामक शुरुआत करने के बजाय लंबी पारी पर फोकस

IPL में आमतौर पर टीमें पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन Abhishek Sharma और ट्रेविस हेड ने अलग रणनीति को अपनाई।

उन्होंने शुरुआत में जोखिम नहीं लिया और बाद में तेजी से रन बनाए। Abhishek Sharma ने बताया कि यह रणनीति कोच जेम्स फ्रैंकलिन और मुथैया मुरलीधरन के साथ चर्चा के बाद हमने अपनाई थी।

उनका मुख्य लक्ष्य था-पूरे 20 ओवर पिच पर बल्लेबाज़ी करना, और उन्होंने इसे बखूबी पूरा किया।

अपने परिवार के नाम किया यादगार शतक

इस शानदार पारी को Abhishek Sharma ने अपने परिवार को समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता और दोस्तों के सामने खेलना हमेशा बहुत ही खास होता है। हालांकि, उनकी बहन तबीयत खराब होने की वजह से मैच देखने नहीं आ पाई थीं, इसलिए उन्होंने अपनी यह पारी उन्हें समर्पित की है।

अमृतसर से IPL स्टार बनने तक का सफर

Abhishek Sharma की क्रिकेट करियर सफलता के पीछे उनके पिताजी राज कुमार शर्मा का बड़ा योगदान रहा है, जो उनके कोच भी हैं।

अमृतसर में बचपन के दिनों में ही अभिषेक ने क्रिकेट के प्रति अपना टेलेंट ओर जुनून दिखाना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता का भारी बल्ला उठाने की कोशिश करते थे, जिसके बाद उन्हें प्लास्टिक का छोटा बैट दिलाया गया था।

वह कई घंटों तक अभ्यास करते थे और परिवार के सदस्यों से गेंदबाज़ी करवाते रहते थे। उनके पिताजी उन्हें अपने साथ मैदान पर ले जाते थे, जहां बड़े बड़े खिलाड़ी भी अभिषेक के टैलेंट की तारीफ करते थे।

यह भी पढे: Deepak Chahar and Dhoni IPL 2026: प्रैक्टिस सेशन में मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

निष्कर्ष: Abhishek Sharma एक उभरता हुआ सितारा

Abhishek Sharma का यह शतकीय प्रदर्शन सिर्फ एक शानदार पारी नहीं है, बल्कि उनके क्रिकेट करियर का अहम मोड है।

IPL 2026 में वह एक भरोसेमंद और मैच जिताने वाले खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं। उनकी तकनीक, धैर्य और आक्रामकता का मेल उन्हें खास खिलाड़ी बनाता है।

अगर वह इसी तरह खेलते रहे, तो आने वाले क्रिकेट के समय में Abhishek Sharma भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों मे उनकी गिनती हो सकती है

Leave a Comment