Urvil Patel

Urvil Patel ने IPL इतिहास की बराबरी की, LSG के खिलाफ 13 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी

नमस्ते दोस्तों आज आईपीएल 2026 के सीजन में 10/5/2026 रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज Urvil Patel ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनकी इस तूफानी पारी ने मैच का पूरा माहौल बदल दिया और क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया।
Urvil Patel अब राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

शुरुआत से ही आक्रामक दिखे Urvil Patel

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल पटेल ने आते ही लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज Avesh Khan के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी मंशा साफ कर दी।
इसके बाद उन्होंने स्पिनर Digvesh Rathi के ओवर में जमकर रन बटोरे। उस ओवर में Urvil ने तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए कुल 25 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी के सामने LSG के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
भारतीय तेज गेंदबाज Mohammed Shami भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से नहीं बच सके। Urvil ने शमी की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का जड़ते हुए अपनी पारी को और यादगार बना दिया।
उन्होंने अपनी 13वीं गेंद पर सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनकी पारी में 2 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि उनके अधिकांश छक्के सीधे मैदान के बीच और मिडविकेट क्षेत्र में गए।

IPL के सबसे तेज अर्धशतकों की सूची में शामिल

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब Urvil Patel और Yashasvi Jaiswal के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है। वहीं 14 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड KL Rahul, Pat Cummins और Romario Shepherd के नाम है।
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने भी 15 गेंदों में दो अर्धशतक लगाकर सभी का ध्यान खींचा है। हालांकि Urvil Patel की यह पारी अपनी विस्फोटक शैली और दबाव में खेली गई बल्लेबाजी के कारण बेहद खास मानी जा रही है।

यह भी पढे: Vaibhav Suryavanshi IPL Record: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में लगाया छक्कों का शतक

घरेलू क्रिकेट से IPL तक का शानदार सफर


27 वर्षीय Urvil Patel घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं और India A टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले Urvil को इस पारी के बाद अब बड़े स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें निखारने का काम किया है और Urvil की यह पारी उसी परंपरा का नया उदाहरण बनकर सामने आई है।

पिता को समर्पित किया खास रिकॉर्ड

अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल पटेल का जश्न भी काफी भावुक रहा। उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था-“This is for you Papa।”
उनका यह भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ इस खास जश्न की भी जमकर तारीफ की।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई यह तूफानी पारी न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम साबित हुई, बल्कि Urvil Patel के करियर का सबसे बड़ा पल भी बन सकती है।

Scroll to Top