India Squad for Afghanistan Series 2026

India Squad for Afghanistan Series 2026: देखें ODI-Test कब होंगे मैच, कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले, जानिए पूरी डिटेल और Team India Squad

नमस्ते दोस्तों आज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार चयनकर्ताओं ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देकर टीम मैनेजमेंट ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय के लिए नई टीम तैयार की जा रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मुकाबला 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को खेला जाएगा।

शुभमन गिल बने कप्तान, केएल राहुल को नई जिम्मेदारी

इस सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर हो रही है। पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे गिल अब टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए दोनों फॉर्मेट की कमान सौंपी है।

टेस्ट टीम में उपकप्तानी को लेकर भी बदलाव किया गया है। ऋषभ पंत की जगह अब केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

जसप्रीत बुमराह को आराम

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस पूरी सीरीज से आराम दिया गया है। लंबे समय से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल खेलने की वजह से टीम मैनेजमेंट उनका वर्कलोड संभालना चाहता है। आने वाले बड़े टूर्नामेंट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बुमराह की गैरमौजूदगी में कुछ नए गेंदबाजों को मौका मिला है। टेस्ट टीम में मानव सुथार, हरप्रीत बरार और हर्ष दुबे को शामिल किया गया है। वहीं वनडे टीम में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को जगह मिली है।

मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम से बाहर रहे। पिछले काफी समय से उनकी वापसी को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं दिया। शमी ने मार्च 2025 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

उनकी गैरमौजूदगी से यह साफ दिख रहा है कि टीम इंडिया अब धीरे-धीरे नए गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखा रही है।

वनडे टीम में रोहित और विराट की वापसी

वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। दोनों अनुभवी बल्लेबाज टीम को मजबूती देंगे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी। खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जिन्हें पहली बार या लंबे समय बाद टीम इंडिया में जगह मिली है।

India Squad for Afghanistan Series 2026 का पूरा कार्यक्रम

एकमात्र टेस्ट मैच-6 जून, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9:30 बजे
पहला वनडे -14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे-17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे-20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे।

यह भी पढे: Vaibhav Suryavanshi IPL Record: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में लगाया छक्कों का शतक

मे भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार।

यह भी पढे: Sachin Tendulkar’s Visit to Bastar बस्तर में खेल की नई उम्मीद लेकर आए, गाँव के बच्चों के लिए 50 मैदान बनाने की योजना

युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

India Squad for Afghanistan Series 2026 में कई युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम मैनेजमेंट ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज में फैंस की नजर खास तौर पर नए खिलाड़ियों और शुभमन गिल की कप्तानी पर रहने वाली है। अब देखना होगा कि यह नई टीम मैदान पर कितना दम दिखाती है।

Scroll to Top