Yashasvi Jaiswal Record

Yashasvi Jaiswal Record: टी20 क्रिकेट में यशस्वी जयसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानिए सबसे तेज 4000 रन किसने बनाए

नमस्ते दोस्तों यह आर्टिकल Yashasvi Jaiswal Record को द्यान मे रख कर लिखा गया है उम्मीद करते है यह जानकारी आपको पसंद आएगी, भारतीय युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट में नई पहचान बना रहे हैं। अब उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आज 17/5/2026/ को IPL 2026 के सीजन मे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के इस विस्फोटक ओपनर ने टी20 करियर के 4000 रन पूरे कर लिए। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का पहला चौका लगाया, वैसे ही यह खास रिकॉर्ड जयसवाल ने अपने नाम किया।

हालांकि इस मैच में यशस्वी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक खास क्लब में जगह बना ली। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल की बराबरी की

यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में Shubman Gill की बराबरी कर ली है। शुभमन गिल ने भी 129 पारियों में 4000 टी20 रन पूरे किए थे। भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर Ruturaj Gaikwad का नाम है, जिन्होंने सिर्फ 116 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं दूसरे नंबर पर KL Rahul हैं, जिन्होंने 117 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर Tilak Varma मौजूद हैं, जिन्होंने 125 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने Rajasthan Royals के लिए IPL 2020-21 सीजन में डेब्यू किया था। तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं और हर सीजन में अपने खेल को बेहतर करते नजर आए हैं।

IPL 2023 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है। उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 625 रन बनाए थे और कई शानदार पारियां खेलीं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ मैच को संभालने की समझ भी देखने को मिली थी।

इसके बाद IPL 2025 में भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने पूरे सीजन में 559 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की बड़ी ताकत बने रहे। यही वजह है कि आज उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद युवा बल्लेबाजों में गिना जा रहा है।

यह भी पढे: India Squad for Afghanistan Series 2026: बुमराह के वर्कलोड पर बड़ी चर्चा, युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

आखिर वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम है?

अगर ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो सबसे तेज 4000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle के नाम है। गेल ने साल 2012 में सिर्फ 107 पारियां खेलकर यह कारनामा किया था। खास बात यह है कि इतने साल गुजरने के बाद भी कोई बल्लेबाज उनका यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के Shaun Marsh हैं, जिन्होंने 113 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज Babar Azam मौजूद हैं। बाबर ने 115 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वहीं न्यूज़ीलैंड के Devon Conway और रुतुराज गायकवाड़ 116 पारियों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

यह भी पढे: IPL Golden duck record: राशिद खान टॉप पर, विराट कोहली ने की ईशान किशन की बराबरी

भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा स्टार?

यशस्वी जायसवाल जिस तेजी से रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखकर साफ है कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, आक्रामकता और निरंतरता तीनों दिखाई देती हैं। कम उम्र में 4000 टी20 रन पूरे करना इस बात का सबूत है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के अहम खिलाड़ी बने रह सकते हैं।

Scroll to Top