Women’s Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान Fatima Sana का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। शनिवार, 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 7 विकेट से करारी हार मिली। हालांकि मैच का नतीजा एकतरफा रहा, लेकिन Fatima Sana के एक सेलिब्रेशन ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, भारतीय ओपनर Shafali Verma को आउट करने के बाद Fatima Sana ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसका वीडियो मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विकेट लेने के बाद उन्होंने शफाली की तरफ देखा और उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया। इस दौरान शफाली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप मैदान से बाहर चली गईं।
Shafali Verma को आउट करने के बाद Fatima Sana का विवादित सेलिब्रेशन
भारत को पाकिस्तान ने जीत के लिए सिर्फ 55 रन का लक्ष्य दिया था। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। शफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।
हालांकि उनका बल्ला ज्यादा देर नहीं चला। पारी के दूसरे ओवर में Fatima Sana की गेंद पर शफाली के बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधे Fatima Sana के हाथों में चली गई। उन्होंने कैच पकड़कर शफाली को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।
विकेट लेने के बाद Fatima Sana ने शफाली की ओर देखते हुए पवेलियन जाने का इशारा किया। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Fatima Sana ने इस मुकाबले में सिर्फ शफाली का विकेट नहीं लिया। उन्होंने भारत की दो और अहम बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजा। पहले उन्होंने Pratika Rawal को 4 रन पर आउट किया। इसके बाद Smriti Mandhana को 9 रन के स्कोर पर LBW कर दिया।
Three wickets for Fatima Sana, but the result was never in doubt. 🤷♂️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
Watch India vs Pakistan LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldWomensAsiaCup2026 #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/2OMWxe3DLA
पावरप्ले में भी Fatima Sana का शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ Fatima Sana ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरप्ले के दौरान तीन विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ वह महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान दो बार तीन विकेट लेने वाली किसी Full Member टीम की सिर्फ चौथी गेंदबाज बनीं।
शुरुआती ओवरों में Fatima Sana ने भारतीय बल्लेबाजी को परेशानी में जरूर डाल दिया था। भारत ने 29 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। उस समय पाकिस्तान के पास मैच में वापसी करने का मौका नजर आ रहा था।
लेकिन इसके बाद भारतीय कप्तान Harmanpreet Kaur और Deepti Sharma ने पारी को संभाल लिया।
Harmanpreet और Deepti ने बदला मैच का रुख
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद Harmanpreet Kaur और Deepti Sharma ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए और धीरे-धीरे भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।
Deepti Sharma ने सातवें ओवर में Nashra Sandhu की गेंद पर आगे बढ़कर मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका लगाया। इसके बाद Harmanpreet Kaur ने नौवें ओवर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी।
भारत ने सिर्फ 8.4 ओवर में 57 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
यह भी पढे: Fatima Sana Statement: भारत से हार के बाद अपनी ही टीम के बल्लेबाजों पर भड़कीं कप्तान फातिमा सना
पाकिस्तान की बल्लेबाजी सिर्फ 55 रन पर सिमटी
इससे पहले पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई थी। Shree Charani, Prema Rawat, Shafali Verma और Deepti Sharma ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
पाकिस्तान ने एक समय बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है। लेकिन पहला विकेट गिरते ही पाकिस्तान की पारी बिखरने लगी।
Shawal Zulfiqar ने 14 रन बनाए, जबकि Muneeba Ali के बल्ले से 13 रन निकले। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
इस तरह पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। Fatima Sana ने अपनी गेंदबाजी से भारत को शुरुआती झटके जरूर दिए और तीन अहम विकेट भी हासिल किए, लेकिन उनका यह प्रदर्शन पाकिस्तान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।
भारत ने 55 रन के छोटे लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं, मैच के दौरान Shafali Verma को आउट करने के बाद Fatima Sana का किया गया सेलिब्रेशन मुकाबले के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले पलों में शामिल हो गया।
यह भी पढे: IND W Vs PAK W: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, नो-हैंडशेक पॉलिसी रही बरकरार

