Arshdeep Singh ने लगभग एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। भारतीय तेज गेंदबाज को Duleep Trophy 2026-27 के लिए North Zone की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने अपनी पिछली रेड बॉल मुकाबला पिछले साल इसी टूर्नामेंट में खेला था। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी को भारतीय क्रिकेट के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
इस बार North Zone की कप्तानी जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कनैया वधावन को सौंपी गई है, जबकि दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI Centre of Excellence (CoE) में West Zone के खिलाफ खेलेगी।
Arshdeep Singh संभालेंगे तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी
टीम में सबसे ज्यादा चर्चा Arshdeep Singh की वापसी को लेकर हो रही है। पिछले एक साल से वह रेड बॉल क्रिकेट से दूर थे, लेकिन अब Duleep Trophy के जरिए फिर से लंबी फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।
North Zone की तेज गेंदबाजी की कमान Arshdeep Singh के साथ हरियाणा के अंशुल कंबोज, जम्मू-कश्मीर के युद्धवीर सिंह और सुनील कुमार संभालेंगे। इन गेंदबाजों के अनुभव और फॉर्म से टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है।
जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को मिला मौका
North Zone की टीम में जम्मू-कश्मीर के सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कप्तान कनैया वधावन के अलावा कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।
पिछले रणजी सीजन में अब्दुल समद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 748 रन बनाए थे। उनका औसत 57.53 रहा और वे अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने।
वहीं कप्तान कनैया वधावन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 पारियों में 474 रन बनाए और उनका औसत 36.46 रहा।
ओपनर कामरान इकबाल को पहली बार Duleep Trophy खेलने का मौका मिला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ नाबाद 160 रन की शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक ने पिछले सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उन्होंने 445 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी लिए थे। इस बार वे निशांत सिंधु के साथ स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढे: Bhuvneshwar Kumar ने टीम इंडिया में वापसी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जहां हूं, वहीं खुश हूं’
दिल्ली के चार खिलाड़ियों को मिली जगह
North Zone की टीम में दिल्ली के चार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इनमें आयुष दोसेजा, सनत सांगवान, यश धुल और आयुष बदोनी शामिल हैं।
आयुष दोसेजा ने पिछले रणजी सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों की 12 पारियों में 949 रन बनाए। उनका औसत 105.44 रहा, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।
वहीं सनत सांगवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मैचों में 828 रन बनाए और उनका औसत 69.00 रहा। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए।
यश धुल और आयुष बदोनी को लगातार दूसरे साल North Zone की टीम में जगह मिली है।
Akib Nabi को नहीं मिली जगह
पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन के सबसे सफल गेंदबाज Akib Nabi इस बार North Zone टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसकी वजह यह है कि वह इस समय भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, इसलिए उनका चयन नहीं किया गया।
North Zone के पास इतिहास रचने का मौका
Duleep Trophy 2026-27 में North Zone के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार अवसर है। अब तक टीम ने 18 बार Duleep Trophy का खिताब जीता है, जबकि West Zone के नाम 19 खिताब दर्ज हैं।
अगर North Zone इस बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहता है, तो वह West Zone की बराबरी कर लेगा और दोनों टीमें संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएंगी।
यह भी पढे: Duleep Trophy: दक्षिण जोन टीम का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान; कई बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
Arshdeep Singh पर रहेंगी सभी की नजरें
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें Arshdeep Singh पर रहने वाली हैं। लंबे समय बाद रेड बॉल क्रिकेट में लौट रहे इस तेज गेंदबाज के पास खुद को फिर से साबित करने का सुनहरा मौका होगा। अगर वह Duleep Trophy में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो आने वाले समय में भारतीय टेस्ट टीम में उनकी दावेदारी भी और मजबूत हो सकती है।
North Zone की टीम इस बार अनुभवी खिलाड़ियों, शानदार बल्लेबाजों और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में टीम से खिताब जीतने और नया इतिहास रचने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

