Asian Legends League 2026

Asian Legends League 2026: भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग, टाइम और दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

Asian Legends League 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भले ही मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच कोई अंतरराष्ट्रीय सीरीज तय नहीं है, लेकिन इस लीग में दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगे। यही वजह है कि इस मुकाबले का इंतजार दोनों देशों के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

इस मैच में भारत की ओर से कई पूर्व स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जबकि पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे दिग्गज शामिल हैं जिन्होंने वर्षों तक अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आइए जानते हैं कि Asian Legends League 2026 में यह मुकाबला कब, कहां और किस समय खेला जाएगा, साथ ही इसे लाइव कहां देखा जा सकेगा।

Asian Legends League 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे होगा?

Asian Legends League 2026 में India Royals और Pakistan Panthers के बीच मुकाबला 2 अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच अफ्रीकी देश जाम्बिया की राजधानी लुसाका में आयोजित होगा।

भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 4:00 बजे शुरू होने वाला है। हालांकि यह एक निजी टी20 लीग है, इसलिए मैच के शुरू होने के समय में थोड़ी बहुत देरी भी हो सकती है।

शिखर धवन और मोहम्मद हफीज के बीच होगी कप्तानी की टक्कर

इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दोनों टीमों की कमान अपने-अपने देश के पूर्व स्टार खिलाड़ियों के हाथ में है।

India Royals की कप्तानी पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं, जबकि Pakistan Panthers की कप्तानी पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज के पास है।

दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में फैंस को एक बार फिर पुराने दिनों की यादें ताजा होने की उम्मीद है।

Pakistan Panthers की शुरुआत हार से, India Royals की नजर जीत पर

Pakistan Panthers ने अपने अभियान की शुरुआत Asian Stars के खिलाफ मुकाबले से की थी, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं India Royals ने अपने पहले मुकाबले में Bangladesh की टीम का सामना किया। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि जीत से अंक तालिका में बेहतर स्थिति हासिल की जा सकती है।

Asian Legends League 2026 का लाइव मैच कहां देखें?

अगर आप Asian Legends League 2026 का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी।

मोबाइल यूजर्स FanCode ऐप डाउनलोड करके मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं जिनके पास स्मार्ट टीवी है, वे भी FanCode ऐप के जरिए लाइव मुकाबला देख सकते हैं।

ध्यान रहे कि मैच देखने के लिए FanCode का सब्सक्रिप्शन या मैच पास लेना पड़ सकता है।

India Royals की पूरी स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान)
नमन ओझा (विकेटकीपर)
अंबाती रायडू
सुरेश रैना
यूसुफ पठान
दिनेश कार्तिक
स्टुअर्ट बिन्नी
शाहबाज नदीम
हरभजन सिंह
पवन नेगी
मनप्रीत गोनी
ऋषि धवन
सुदीप त्यागी
फैज फजल
शादाब जकाती
अनुरीत सिंह
असद पठान
सरुल कंवर
ईश्वर पांडे
राघव धवन
सुबोथ भाटी

Pakistan Panthers की पूरी स्क्वाड

शरजील खान
उमर अकमल
मोहम्मद हफीज (कप्तान)
शोएब मलिक
कामरान अकमल (विकेटकीपर)
इमरान नजीर
समी असलम
अब्दुर रहमान
सोहेल तनवीर
वहाब रियाज
सईद अजमल
नावेद-उल-हसन
मोहम्मद इरफान
यासिर शाह
राहत अली
राणा नईम अनवर

यह भी पढे: Team India को श्रीलंका दौरे से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

फैंस को फिर देखने मिलेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच हमेशा अलग ही होता है। भले ही यह आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं है, लेकिन दोनों देशों के पूर्व स्टार खिलाड़ियों को एक साथ मैदान पर खेलते देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े आयोजन से कम नहीं होगा।

शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज और सईद अजमल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी इस मुकाबले को और भी खास बनाती है।

क्रिकेट फैंस की निगाहें अब Asian Legends League 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि लुसाका में होने वाला यह मैच रोमांच, अनुभव और यादगार पलों से भरपूर रहेगा।

Scroll to Top