आईपीएल 2026 63वे मैच मे आज CSK vs SRH

आईपीएल 2026 63वे मैच मे आज CSK vs SRH: ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी, हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई

नमस्कार दोस्तों आज 18/5/2026/ सोमवार को ipl 2026 का मैच CSK vs SRH के बीच खेला गया, इस आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले पैट कमिंस ने गेंदबाजी से कमाल दिखाया, फिर ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ SRH प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी क्वालिफाई कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत ठीक रही, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

संजू सैमसन ने आते ही तेज बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि पैट कमिंस ने उन्हें आउट कर चेन्नई को पहला झटका दिया।

इसके बाद उर्विल पटेल ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाए और शाकिब हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कमिंस ने तोड़ी चेन्नई की लय

चेन्नई की बल्लेबाजी बीच के ओवरों में धीमी पड़ गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए और कमिंस का शिकार बने।

कार्तिक शर्मा ने जरूर तेजी से रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने 19 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने चेन्नई की पारी को संभाला। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रन बनाए और 4 शानदार छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत CSK सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

शिवम दुबे ने भी 26 रन जोड़े, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे। आखिर में चेन्नई 180 रन तक पहुंची, जो इस विकेट पर लड़ने लायक स्कोर माना जा रहा था।

शुरुआती झटके के बाद संभली हैदराबाद

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मुकेश चौधरी ने पवेलियन भेजा।

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कुछ शानदार शॉट लगाए और टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन बनाए। लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच थोड़ा संतुलन में नजर आने लगा।

यहीं से ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन ने चेन्नई के हाथ से मैच पूरी तरह निकाल लिया।

यह भी पढे: Yashasvi Jaiswal Record: टी20 क्रिकेट में यशस्वी जयसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानिए सबसे तेज 4000 रन किसने बनाए

आज CSK vs SRH मुकाबले मे ईशान किशन की मैच विनिंग पारी

ईशान किशन ने इस मुकाबले में बेहद समझदारी भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में थोड़ा समय लिया और फिर धीरे-धीरे अपने शॉट्स खेलने शुरू किए।

ईशान ने सिर्फ 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

दूसरी तरफ हेनरिच क्लासेन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 गेंदों में 47 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

12.1 ओवर में हैदराबाद ने 100 रन पूरे कर लिए थे और टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही थी।

क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक SRH मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। नितीश कुमार रेड्डी ने भी छोटे लेकिन काम के रन बनाए।

ईशान किशन आखिर में 47 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जब वह आउट हुए, तब हैदराबाद जीत से कुछ ही कदम दूर थी।

यह भी पढे: IPL 2026 का 61वा मैच Pbks vs RCB Highlights: आरसीबी की शानदार जीत, IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

हैदराबाद ने प्लेऑफ का टिकट किया पक्का

दोस्तों सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर के मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की इस जीत में पैट कमिंस और ईशान किशन सबसे बड़े हीरो रहे।

कमिंस ने गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका, जबकि ईशान ने दबाव वाले मैच में शानदार पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह हार काफी निराशाजनक रही। टीम को कई बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। गेंदबाज भी बीच के ओवरों में मैच पर पकड़ नहीं बना सके।

दूसरी तरफ हैदराबाद सही समय पर शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित दिख रही हैं, जो प्लेऑफ में उन्हें खतरनाक बना सकती है।

Scroll to Top