DC vs KKR

IPL 2026 के 51वें मुकाबले मे आज DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए दिल्ली और कोलकाता के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला

नमस्कार दोस्तों आज 8/5/2026 को आईपीएल के 2026 के सीजन का रोमांच अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 51वें मुकाबले में DC vs KKR आमने-सामने होंगे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत करना चाहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अंक तालिका में 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 7 अंकों के साथ आठवें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स को घरेलू मैदान से उम्मीद

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम लगातार अच्छा खेल दिखाने में सफल नहीं रही। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम अब घरेलू मैदान पर वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम में केएल राहुल, करुण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और टी नटराजन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। खासकर कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी दिल्ली की पिच पर असरदार साबित हो सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर वापसी पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम ने इस सीजन कुछ करीबी मैच गंवाए हैं, जिसकी वजह से अंक तालिका में उसकी स्थिति कमजोर हुई है।

कप्तान अजिंक्य रहाणे से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में तेजी ला सकते हैं। अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन एक बार फिर टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी को दिल्ली के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री होने के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है।

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेाकृत आसान माना जाता है।

यह भी पढे: Virender Sehwag IPL Records: प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, आज भी कायम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स संभावित XI

केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमणदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।

यह भी पढे: Women’s T20 World Cup 2026 schedule: पूरा शेड्यूल, ग्रुप्स, तारीख और सभी मैचों की जानकारी

DC vs KKR प्लेऑफ की रेस में बढ़ेगा दबाव

दोस्तों आईपीएल 2026 का सीजन अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां हर मैच का असर सीधे अंक तालिका पर पड़ रहा है। dc vs kkr का मुकाबला केवल दो टीमों के बीच की टक्कर नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने की दोनों टीमों की लड़ाई भी है।

दिल्ली कैपिटल्स घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के साथ वापसी कर अंक तालिका में ऊपर चढ़ने की कोशिश करेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Scroll to Top