Hardik Pandya Fined: नमस्कार दोस्तों 20/5/2026/ को IPL 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कप्तानी या प्रदर्शन नहीं बल्कि मैदान पर किया गया एक ऐसा रिएक्शन है, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले के बाद IPL की आचार संहिता तोड़ने के मामले में हार्डिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है।
मैच के दौरान गुस्से में हार्डिक ने स्टंप्स की बेल्स गिरा दी थीं। IPL अधिकारियों ने इसे खेल भावना के खिलाफ माना और उन पर कार्रवाई की। इस घटना के बाद उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत काट लिया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना KKR की पारी के दौरान 10वें ओवर में हुई। हार्डिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद के बाद जब वह अपने रनअप की तरफ लौट रहे थे, तभी उन्होंने गुस्से में स्टंप्स पर लगी बेल्स नीचे गिरा दीं।
IPL की आचार संहिता के नियम 2.2 के तहत मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या मैदान पर लगे सामान को नुकसान पहुंचाना या गलत तरीके से इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसी वजह से मैच रेफरी ने हार्डिक को दोषी माना।
हालांकि यह लेवल-1 का मामला था, इसलिए उन्हें ज्यादा बड़ी सजा नहीं मिली। लेकिन यह घटना दिखाती है कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस पर कितना दबाव रहा है।
STORY | Pandya fined 10% of match fee, handed one demerit point for knocking bails off
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
Mumbai Indians captain Hardik Pandya has been fined 10 per cent of his match fee and handed one demerit point for abuse of cricket equipment after he forcefully knocked the bails of the wicket… pic.twitter.com/wQMMSvzZ9U
मुंबई इंडियंस का खराब सीजन
IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल नहीं कर सकी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
KKR के खिलाफ मैच में मुंबई ने 148 रन का लक्ष्य रखा था। यह स्कोर शुरुआत से ही थोड़ा कम नजर आ रहा था। कोलकाता ने सात गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। हार्डिक पंड्या ने गेंदबाजी में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया और दो ओवर में सिर्फ 13 रन देकर विकेट भी लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। टीम इस सीजन सिर्फ चार मैच जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में नीचे के स्थानों पर बनी हुई है।
अब मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। हालांकि यह मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से ज्यादा मायने नहीं रखता, लेकिन टीम सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।
KKR को हुआ बड़ा फायदा
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला है। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
सीजन के आखिरी दौर में हर जीत बेहद अहम साबित हो रही है। KKR की नजर अब प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी। वहीं ऑरेंज कैप की रेस में वैभव का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास है।
यह भी पढे: Ipl mi vs kkr: कोलकाता नाइट राइडर्स की दमदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरकरार
वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बढ़ी चिंता
इस बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस पर खास नजर रख रहा है।
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बोर्ड के अंदर चिंता बताई जा रही है, क्योंकि वह इस सीजन हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से कई मैच नहीं खेल पाए। वहीं हार्डिक पंड्या को लेकर सबसे बड़ा सवाल उनकी गेंदबाजी फिटनेस को लेकर है।
टीम इंडिया के लिए हार्डिक एक अहम ऑलराउंडर हैं। ऐसे में अगर वह लगातार 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाते, तो आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में टीम कॉम्बिनेशन प्रभावित हो सकता है।
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन हार्डिक पंड्या पर लगी यह सजा अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। आने वाले समय में उनकी कप्तानी, फिटनेस और प्रदर्शन तीनों पर नजर रहने वाली है।

