नमस्ते दोस्तों आज IPL 2026 में 10/5/2026 रविवार को CSK vs LSG के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई ने 204 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ CSK ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ की टीम अब अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।
CSK vs LSG मैच में चेन्नई की दमदार रनचेज
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान Ruturaj Gaikwad ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम को तेज शुरुआत दिलाने में युवा बल्लेबाज Urvil Patel की अहम भूमिका रही। अंत में Shivam Dube ने शानदार फिनिश करते हुए एइडन मार्करम के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।
उर्विल पटेल ने रचा इतिहास

CSK vs LSG मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी रही। गुजरात के इस युवा बल्लेबाज ने केवल 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उन्होंने Yashasvi Jaiswal के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
IPL में सबसे तेज अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल RR KKR 2023 13
उर्विल पटेल CSK LSG 2026 13
केएल राहुल PBKS DC 2018 14
पैट कमिंस KKR MI 2022 14
रोमारियो शेफर्ड RR CSK 2025 14
उर्विल की इस तेज पारी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया और लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
जोस इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी भी नहीं बचा सकी LSG
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से Jos Inglis ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने पावरप्ले और मिडिल ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला।
अंत में Shahbaz Ahmed ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
चेन्नई की ओर से Jamie Overton ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं Anshul Kamboj को 2 विकेट मिले, जबकि Noor Ahmad ने 1 विकेट हासिल किया।
यह भी पढे: Urvil Patel ने IPL इतिहास की बराबरी की, LSG के खिलाफ 13 गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी
लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर समाप्त
इस हार के साथ कप्तान Rishabh Pant की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 अभियान लगभग समाप्त हो गया। टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप होने के बावजूद पूरे सीजन में निरंतरता की कमी दिखाई दी।
खासतौर पर गेंदबाजी विभाग बड़े स्कोर डिफेंड करने में विफल रहा। 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी टीम मैच नहीं बचा सकी, जो उनके सीजन की बड़ी कमजोरी साबित हुई।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एइडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

