आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और RR vs SRH मुकाबले ने फैंस को एक और हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार बल्लेबाजी के करते हुवे राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंच गई है।
इशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी बल्लेबाजी
RR vs SRH मैच में हैदराबाद की जीत के हीरो रहे इशान किशन और अभिषेक शर्मा। इशान किशन ने मात्र 31 गेंदों में 74 रन की तूफ़ानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को तेज शुरुआत दिलाई।
अभिषेक शर्मा ने भी 29 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल था। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। हैदराबाद ने केवल 6.5 ओवर में 100 रन बना लिए थे, जो इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
हेनरिक क्लासेन ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने भी तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। आखिरकार SRH ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढे: Abhishek Sharma 135 रन की इस मेच की पारी से हैदराबाद ने विशाल स्कोर बनाया
राजस्थान रॉयल्स की दमदार शुरुआत
इससे पहले RR vs SRH मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228/6 का विशाल स्कोर बनाया था।
राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन पूरे किए और अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। उनकी पावर-हिटिंग ने मैच को रोमांचक बना दिया।
ध्रुव जुरेल ने भी 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा डोनोवन फरेरिया ने भी तेजी से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को मजबूत किया। राजस्थान ने 9 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे।
यह भी पढे: Deepak Chahar and Dhoni IPL 2026: प्रैक्टिस सेशन में मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
मैच का निष्कर्ष
हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन उनकी गेंदबाजी कमजोर साबित हुई और वे इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
RR vs SRH मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा, जहां दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन अंत में हैदराबाद की टीम ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार चौथी जीत उन्हें टूर्नामेंट का मजबूत दावेदार बनाती है,

