Saudi T20 League Launch Dunes League T20

Saudi T20 League Launch: सऊदी अरब अक्टूबर में शुरू करेगा अपनी पहली टी20 लीग, युवराज सिंह बने ब्रांड एम्बेसडर

नमस्ते दोस्तों आज हम Saudi T20 League के बारे मे जानेंगे जैसे की सऊदी अरब अब क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। देश इस साल अक्टूबर में अपनी पहली फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग Saudi T20 League शुरू करने जा रहा है। “ड्यून्स लीग टी20” नाम की इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले कुछ वर्षों में फुटबॉल, बॉक्सिंग, टेनिस और फॉर्मूला-1 जैसे खेलों में भारी निवेश करने के बाद अब सऊदी अरब का फोकस क्रिकेट पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लीग में ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दुनिया की अलग-अलग टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में अब भी सक्रिय हैं। इससे लीग को शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।

Saudi T20 League को SACF की मंजूरी

सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन (SACF) ने इस लीग को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। टूर्नामेंट के मुकाबले जेद्दा के पास स्थित ताइफ शहर में खेले जाएंगे। लीग को स्पोर्ट्स एशियन नेटवर्क और दो टैलेंट एजेंसियों के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

इन एजेंसियों में यूनिक स्पोर्ट्स क्लब और प्रोलिथिक शामिल हैं। यूनिक स्पोर्ट्स इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Jofra Archer जैसे खिलाड़ियों को मैनेज करती है, जबकि प्रोलिथिक भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma के साथ काम कर चुकी है।

युवराज सिंह बने लीग के एम्बेसडर

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Yuvraj Singh को इस नई लीग का आधिकारिक एम्बेसडर बनाया गया है। युवराज की लोकप्रियता और वैश्विक पहचान को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी लीग को बड़ा आकर्षण दिलाएगी।

सऊदी क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल इस लीग की शुरुआती योजना का ऐलान किया था। बोर्ड का कहना था कि उसका उद्देश्य सऊदी अरब को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर स्थापित करना और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच का अनुभव देना है।

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खास नियम

रिपोर्ट के अनुसार हर टीम में अधिकतम चार ऐसे विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पिछले दो साल में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। यह नियम ICC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रखा गया है ताकि लीग को अतिरिक्त मंजूरी की जरूरत न पड़े।

खिलाड़ियों की सैलरी भी आकर्षक रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक कुछ स्टार खिलाड़ियों को करीब एक लाख डॉलर तक की फीस मिल सकती है। इससे लीग अनुभवी और चर्चित क्रिकेटरों को आकर्षित करने में सफल हो सकती है।

यह भी पढे: Robin Singh Cricketer: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस से अलग हुए रॉबिन सिंह, 16 साल पुराना रिश्ता खत्म

सऊदी अरब क्रिकेट में धीरे-धीरे बढ़ा रहा कदम

पिछले पांच साल में सऊदी अरब ने खेलों में अरबों डॉलर का निवेश किया है। फुटबॉल क्लबों में बड़े खिलाड़ियों की एंट्री से लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग मुकाबलों और टेनिस इवेंट्स की मेजबानी तक, देश लगातार वैश्विक खेल बाजार में अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

क्रिकेट में भी सऊदी अरब पिछले कुछ समय से सक्रिय नजर आ रहा है। ICC के साथ स्पॉन्सरशिप डील, IPL 2024 ऑक्शन की मेजबानी और UAE की ILT20 लीग के साथ साझेदारी इसके बड़े उदाहरण हैं।

हालांकि शुरुआत में ऐसी चर्चाएं भी थीं कि सऊदी अरब IPL जैसी बड़ी लीग को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है, लेकिन फिलहाल देश ने धीरे-धीरे आगे बढ़ने की रणनीति अपनाई है। ड्यून्स लीग टी20 उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढे: UAE ILT20 में साइमन हेलमॉट बने गल्फ जायंट्स के नए हेड कोच, फ्रेंचाइजी ने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई रणनीतिकार पर जताया भरोसा

मिडिल ईस्ट में क्रिकेट के लिए नया घर

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग मिडिल ईस्ट में क्रिकेट के लिए नया बाजार तैयार कर सकती है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई समुदाय रहते हैं, जहां क्रिकेट पहले से बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में अगर लीग को अच्छी ब्रॉडकास्टिंग, मजबूत खिलाड़ियों और बेहतर आयोजन का समर्थन मिलता है तो यह भविष्य में बड़ी टी20 लीग्स में शामिल हो सकती है।

अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि Dunes League T20 के साथ सऊदी अरब क्रिकेट की दुनिया में कितना बड़ा प्रभाव छोड़ पाता है।

Scroll to Top