SRH vs KKR

SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया रहाणे और रघुवंशी की शानदार साझेदारी, गेंदबाज़ों ने भी दिखाया दम

आईपीएल 2026 45वे मुकाबले में SRH vs KKR मैच में Kolkata Knight Riders ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 7 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की। हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने पहले गेंदबाज़ी और फिर बल्लेबाज़ी-दोनों मे काफी अच्छा क्रिकेट खेला है।

हैदराबाद की तेज शुरुआत, लेकिन बीच के ओवरों में बिखरी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत आक्रामक रही। Travis Head ने तेज़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था और शुरुआती ओवरों में कोलकाता के बॉलरों पर दबाव बना दिया।

उनके साथ Ishan Kishan ने भी 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम ने पावरप्ले में 71 रन बना लिए थे।

हालांकि, इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। Varun Chakravarthy ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके और हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर को तोड़ दिया। उनके साथ Sunil Narine और Kartik Tyagi ने 2-2 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुचा दिया।

नारायण के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि उन्होंने इस दौरान आईपीएल में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। हैदराबाद की टीम लगातार विकेट खोती रही और अंत मे 19 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।

रघुवंशी का दमदार अर्धशतक, रहाणे ने निभाई कप्तानी पारी

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया। कप्तान Ajinkya Rahane ने 43 रनों की संयमित पारी खेलकर टीम को स्थिरता दी।

इस मैच के स्टार रहे युवा बल्लेबाज़ Angkrish Raghuvanshi, जिन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी में संतुलन और समझदारी साफ दिखाई दी।

रहाणे और रघुवंशी के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में कर दिया।

अंत में Rinku Singh ने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिलाई।

यह भी पढे: IPL 2026 मे GT vs PBKS: अहमदाबाद मे आज 46वे मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज कांटे की टक्कर

हैदराबाद के गेंदबाज़ रहे फीके

हैदराबाद के गेंदबाज़ इस मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। Pat Cummins समेत अन्य गेंदबाज़ विकेट तो ले पाए, लेकिन रन गति को रोकने में नाकाम रहे। एक ओवर में 27 रन देना टीम के लिए भारी साबित हुआ और यहीं से मैच पूरी तरह कोलकाता की पकड़ में चला गया।

KKR अब अच्छी टीम के रूप में उभर रही

इस SRH vs KKR मुकाबले ने दिखा दिया कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीज़न में एक संतुलित और मजबूत टीम के रूप में उभर रही है। गेंदबाज़ी में नियंत्रण और बल्लेबाज़ी में साझेदारी—दोनों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह हार कई सवाल खड़े करती है, खासकर मिडिल ऑर्डर की कमजोरी और गेंदबाज़ी की निरंतरता को लेकर।

आईपीएल 2026 के आगे बढ़ते सीज़न में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोलकाता अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाती है या हैदराबाद वापसी करने में सफल होती है।

Scroll to Top