Today's 62nd match of IPL 2026: DC vs RR.

IPL 2026 का आज 62वा मुकाबला DC vs RR के बीच था:दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं

नमस्ते दोस्तों आज IPL 2026 के सीजन का 62वा मैच आज 17/5/2026/ रविवार को (DC vs RR ) दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे मिशेल स्टार्क, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने दमदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं।

राजस्थान की तेज शुरुआत, लेकिन दिल्ली ने वापसी की

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत काफी आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

यशस्वी जायसवाल ने भी तेज शुरुआत की, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और 12 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रियान पराग ने पारी को संभाला। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 3 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल थे। रियान ने मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल ने संभलकर बल्लेबाजी की और 40 बोल में 53 रन बनाए। उन्होंने बीच के ओवरों में टीम को संभाले रखा था।

राजस्थान ने 9.2 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के पार पहुंच जाएगी। लेकिन यहीं से दिल्ली के गेंदबाजों ने मैच पलट दिया।

मिशेल स्टार्क ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट निकाले। उन्होंने रियान पराग, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरिया और रवि सिंह को आउट किया। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने भी अहम विकेट लेकर राजस्थान की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।

यह भी पढे: IPL 2026 का 60वा मुकाबला KKR बनाम GT: कोलकाता की दमदार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत

अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने संभाली जिम्मेदारी

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत से ही सकारात्मक क्रिकेट खेली। अभिषेक पोरेल ने राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली। पोरेल ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

दिल्ली ने सिर्फ 9.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे, जिससे राजस्थान की टीम दबाव में आ गई।

इसके बाद केएल राहुल ने अपनी अनुभव भरी बल्लेबाजी से मैच को संभाला। राहुल ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी लगाए और दूसरी तरफ विकेट भी नहीं गिरने दिए। उनकी पारी में 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे।

हालांकि बीच में दिल्ली के कुछ विकेट जल्दी गिरे। ट्रिस्टन स्टब्स सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेविड मिलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन राहुल ने संयम बनाए रखा और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने कुछ विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज आखिर तक डटे रहे और टीम को जीत का तोहफा दिया ।

यह भी पढे: Robin Singh Cricketer: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस से अलग हुए रॉबिन सिंह, 16 साल पुराना रिश्ता खत्म

प्लेऑफ की रेस हुई और भी रोमांचक

दोस्तों इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा है। टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था और खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए यह हार बहुत चिंता का विषय है। टीम की बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज बड़े स्कोर को रोकने में सफल नहीं हो सके।

आज खेले गए DC vs RR के इस मुकाबले में फैंस को हाई स्कोरिंग मैच, तेज बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी सब देखने को मिला। आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और आने वाले मुकाबले प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह बदल सकते हैं।

Scroll to Top