IPL 2026 के 35वें मुकाबले में Delhi Capitals vs Punjab Kings के बीच दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। यह मैच ऐसा रहा जिसमें बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह दबदबा बनाया और कई रिकॉर्ड टूटे ओर कई रिकॉर्ड्स बने। पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 265 रन का लक्ष्य हासिल कर IPL इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज़ जीत दर्ज की।
मैच का स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स – 264/2 (20 ओवर)
KL Rahul – 152 (67 गेंद, 16 चौके, 9 छक्के)
Nitish Rana – 91 (44 गेंद)
Pathum Nissanka – 11 (7 गेंद)
पंजाब किंग्स – 265/4 (18.5 ओवर)
Prabhsimran Singh – 76 (26 गेंद)
Shreyas Iyer – 71 (36 गेंद)
Priyansh Arya – 43 (17 गेंद)
परिणाम: पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली की टीम ने की तूफानी बल्लेबाज़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत थोड़ी धीमी रही जब निसांका जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद KL Rahul और Nitish Rana ने मैच का रुख ही बदल दिया।
दोनों ने मिलकर तेज़ी से रन बनाए
15.3 ओवर में टीम ने 200 रन पूरे कर लिए
राहुल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ दिया
बाद में उन्होंने 150 रन भी पूरे किए-IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
दिल्ली ने 20 ओवर में 264 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा किया।
पंजाब ने ऐतिहासिक रन चेज़ किया
265 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन Punjab Kings ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल अपनाया।
Prabhsimran Singh ने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी मारी
एक ओवर में 6 चौके मारकर मैच का मोमेंटम बदल दिया
5.2 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार किया
हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरे, लेकिन कप्तान Shreyas Iyer ने पारी संभाली और शानदार फिनिश किया।
मैच के टर्निंग पॉइंट
प्रभसिमरन का विस्फोटक पावरप्ले
राहुल का ऐतिहासिक 150 रन
श्रेयस अय्यर की शांत और मैच फिनिशिंग पारी
दिल्ली के गेंदबाज़ों का दबाव बनाने में नाकाम रहना
यह भी पढे: IPL 2026 के मैच में Lungi Ngidi गंभीर रूप से घायल, कैच पकड़ने के दौरान सिर जमीन से टकराया
Lungi Ngidi घायल
मैच के दौरान Lungi Ngidi कैच पकड़ने की कोशिश में घायल हो गए। उन्हें गर्दन में चोट लगी और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

