Kyle Jamieson

Kyle Jamieson को महंगा पड़ा आक्रामक सेलिब्रेशन, मैच में मिली सजा

आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मैच के दौरान, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर शानदार जीत हासिल की, वहीं तेज गेंदबाज Kyle Jamieson अपने प्रदर्शन से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान उनका आक्रामक जश्न उन्हें ही भारी पड़ गया और उन्हें आधिकारिक तौर पर सजा भी मिली है।

वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरना बना चर्चा का केंद्र

इस सीजन में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक उभरते हुए क्रिकेट स्टार के रूप में दुनिया के सामने आए हैं। उन्होंने कई बड़े बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर के अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनका विकेट लेना किसी भी बॉलर के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Kyle Jamieson ने मैच के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर बोल्ड करके दिल्ली को शुरुआती सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद उनके जश्न से विवाद खड़ा होगया।

आक्रामक जश्न पर IPL का बड़ा एक्शन

सूर्यवंशी को आउट करने के बाद Kyle Jamieson ने जोरदार अंदाज में सेलिब्रेशन किया। उन्होंने हवा में मुक्के मारे, जोर से चिल्लाए और बल्लेबाज की ओर घूर के देखकर आक्रामक प्रतिक्रिया दी। यही व्यवहार आईपीएल के नियमों के खिलाफ माना गया।

आईपीएल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि जेमिसन ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसमें ऐसे इशारों या शब्दों के इस्तेमाल पर रोक है जो किसी खिलाड़ी को उकसा सकते हैं।

इस मामले में Kyle Jamieson को लेवल-1 का दोषी पाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को जेमिसन ने स्वीकार कर लिया और अपनी गलती भी मानी है।

यह भी पढे: India Women Vs South Africa Women 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज़, लॉरा वोल्वार्ट का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मैच हाइलाइट: दिल्ली की शानदार जीत

अगर मैच की बात करें, तो यह एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला रहा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। टीम के कप्तान रियान पराग ने शानदार 90 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने इस बड़े लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने 19.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने आक्रामक और संतुलित प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

खेल में अनुशासन की अहमियत

Kyle Jamieson का यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि आधुनिक क्रिकेट में सिर्फ अच्छा प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का व्यवहार भी बहुत महत्व है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी पर लाखों क्रिकेट फैंस की नजर होती है, ऐसे में खेल भावना और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

जहां एक तरफ जेमिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट लिया, वहीं दूसरी तरफ उनका आक्रामक अंदाज उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

आने वाले मैचों में उनसे बेहतर व्यवहार की उम्मीद की जाएगी, ताकि वह अपने अच्छे प्रदर्शन से ही सुर्खियां बटोरें, विवादों से नहीं।

Scroll to Top