India Women Vs South Africa Women 5th T20I

India Women Vs South Africa Women 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज़, लॉरा वोल्वार्ट का ऐतिहासिक प्रदर्शन

India Women Vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा निराशाजनक खत्म हुआ। Indian women cricket के लिए यह सीरीज़ एक बड़ी सीख बनकर सामने आई, जहां मेज़बान दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ 4-1 से जीत ली। बेनोनी में खेले गए अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 23 रन से हराकर सीरीज को अपने नाम किया है।

इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं टीम की कप्तान Laura Wolvaardt, उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नोटआउट 92 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर पर पहुंचाया।

लॉरा वोल्वार्ट ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट के लिए यह सीरीज़ ऐतिहासिक साबित हुई है। लॉरा वोल्वार्ट ने पांच मैचों में कुल मिलाकर 330 रन बनाए, जो कोई भी दो टीम के टी20 सीरीज़ में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान उन्होंने चार बार 50+ रन बनाए है , जो उनकी लगातार शानदार फॉर्म को दिखाता है।

वोल्वार्ट ने इस प्रदर्शन के साथ न्यूज़ीलैंड की खिलाड़ी Amelia Kerr का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, Amelia Kerr ने एक सीरीज़ में 276 रन बनाए थे। फाइनल मैच में वोल्वार्ट ने 30 गेंदों में अर्धशतक और 56 गेंदों में 92* रन बनाकर टीम को 155 के स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय गेंदबाज़ों ने की वापसी की कोशिश

हालांकि एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर में 97/3 था और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की।

Deepti Sharma और Renuka Singh ने 2-2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के मिडल ऑर्डर को जटका दिया। टीम ने आखिरी ओवरों में 49 रन के अंदर 6 विकेट गवाये , जिससे भारत ने मैच में थोड़ी पकड़ बनाई।

बल्लेबाज़ी में नाकाम रही भारतीय टीम

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। Smriti Mandhana को आराम दिए जाने के बाद Shafali Verma और अनुश्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन टीम ने 38 रन पर ही 3 विकेट गिर गए।

शेफाली 10 रन

जेमिमा रोड्रिग्स 7 रन

अनुश्का 15 रन

भारती फुलमाली ने 40 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, जबकि ऋचा घोष 25 रन बनाकर नोट आउट रहीं, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे सके और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

यह भी पढे: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान: तारीख, समय, पूरी जानकारी icc women’s t20 world cup 2026 squad

वर्ल्ड कप से पहले खराब प्रदर्शन से बढ़ी चिंता

इस सीरीज़ ने Indian women cricket टीम की कई कमजोरियों को उजागर कर दिया है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप से पहले। सबसे बड़ी समस्या पावरप्ले में विकेट न ले पाना रही, जिससे सामने वाली टीम को मजबूत शुरुआत मिलती रही।

इसके अलावा भारतीय फील्डिंग भी चिंता का विषय रही, जहां भारतीय टीम ने पूरे सीरीज़ में 12 कैच छोड़े। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट से पहले इन गलतियों को सुधारना भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी होगा।

निष्कर्ष-India Women Vs South Africa Women

हालांकि कुछ सकारात्मक पहलू भी सामने आए हैं। Deepti Sharma का फॉर्म में लौटना टीम के लिए अच्छी खबर है, ओर अनुश्का शर्मा ने भी अपना आत्मविश्वास दिखाया।

अब भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेलने वाली है, जो वर्ल्ड कप की तैयारी का अंतिम मौका है।

Indian women cricket के लिए यह हार एक बहुत बड़ी चेतावनी है, लेकिन साथ ही सुधार और वापसी का अवसर ओर टाइम भी है। अगर टीम अपनी कमजोरिया सुधारने पर काम करती है, तो आने वाले टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढे: Harmanpreet Kaur के फॉर्म की वापसी भारत को T20 World Cup सपनों को दे रही नई उम्मीद

Scroll to Top