icc women's t20 world cup 2026 squad

icc women’s t20 world cup 2026 squad: हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, 12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत

नमस्ते दोस्तों आज हम आप को एक बहुत ही महत्वपूर्ण icc women’s t20 world cup 2026 squad की जानकारी देने वाले है, यह जानकारी मे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए Indian women’s T20 World Cup team की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर Harmanpreet Kaur को सौंपी गई है, ओर स्टार ओपनर Smriti Mandhana को उपकप्तान बनाया गया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। मुजे लगता है यह मुकाबला हमेशा की तरह बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

ग्रुप स्टेज में कड़ी चुनौती

इस बार Indian women’s T20 World Cup team को एक मजबूत ग्रुप में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में हर मैच का महत्व बेहद बढ़ जाता है और टीमों को शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

घोषित Indian women’s T20 World Cup team में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। टीम में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज Shafali Verma, भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज Jemimah Rodrigues और ऑलराउंडर Deepti Sharma शामिल हैं।

युवा खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है, जो उनके लिए बड़ा मौका है। यह चयन दिखाता है कि टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

बल्लेबाजी क्रम और अहम भूमिकाएं

टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आता है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपनिंग करेंगी, जहां एक तरफ क्लास है तो दूसरी तरफ आक्रामकता। तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगी। उनके अनुभव और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

विकेटकीपर की जिम्मेदारी Richa Ghosh को दी गई है, जो खासकर डेथ ओवर्स में तेज रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। Yastika Bhatia बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं।

गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी

तेज गेंदबाजी की अगुवाई Renuka Singh Thakur करेंगी, जो नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता रखती हैं। उनके साथ अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ टीम को मजबूती देंगी।

स्पिन विभाग में दीप्ति शर्मा अहम भूमिका निभाएंगी। उनके अलावा श्रेयंका पाटिल और श्री चारणी भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट

इस बार महिला T20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढे: Harmanpreet Kaur के फॉर्म की वापसी भारत को T20 World Cup सपनों को दे रही नई उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

महिला T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक 6 बार खिताब जीता है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला संस्करण जीता था, जबकि वेस्ट इंडीज ने 2016 में खिताब अपने नाम किया था।

टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें

इस बार की Indian women’s T20 World Cup team संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। टीम में अनुभव, युवा जोश और मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे भारत के खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

अब सभी की नजरें 12 जून से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम अपने प्रदर्शन से इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

Scroll to Top