Virender Sehwag IPL Records

Virender Sehwag IPL Records: प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, आज भी कायम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

Virender Sehwag IPL Records: नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर Virender Sehwag की जिनको दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए दुनिया मे मशहूर सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह आईपीएल में भी कई यादगार पारियां खेलीं। उनके नाम ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है।
Virender Sehwag IPL Records की चर्चा आज भी इसलिए होती है क्योंकि उन्होंने टी20 क्रिकेट में उस दौर में आक्रामक बल्लेबाजी की, जब इतने बड़े स्कोर बनाना आम बात नहीं थी। सहवाग ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से न केवल मैच जिताए बल्कि IPL लीग के इतिहास मे कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

दिल्ली से शुरू हुआ IPL का सफर

साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई, तब वीरेंद्र सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा बने। वह टीम के आइकॉन खिलाड़ी थे और शुरुआती सीजन में उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
सहवाग ने 2013 तक दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेला। इसके बाद वह 2014 में Punjab Kings से जुड़े, जिसे उस समय किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था। पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली।

प्लेऑफ में आज तक कायम है सहवाग का रिकॉर्ड

Virender Sehwag IPL Records में सबसे बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का है।
आईपीएल 2014 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में सहवाग ने Chennai Super Kings के खिलाफ 122 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह पारी आज भी आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इतने सालों बाद भी कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है। यह सहवाग के आईपीएल
करियर का भी सर्वोच्च स्कोर रहा है।

लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय

वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में लगातार पांच मैचों में पांच अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 2012 सीजन में दिल्ली के लिए खेलते हुए हासिल की थी।
उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना देते थे। सहवाग का मानना था कि टी20 क्रिकेट में आक्रमण ही सबसे बड़ा हथियार है और उन्होंने अपने पूरे करियर में इसी सोच के साथ बल्लेबाजी की।

यह भी पढे: IPL 2026 के मैच में Lungi Ngidi गंभीर रूप से घायल, कैच पकड़ने के दौरान सिर जमीन से टकराया

सबसे तेज भारतीय आईपीएल शतक का रिकॉर्ड भी बनाया

साल 2011 में सहवाग ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था। उन्होंने केवल 48 गेंदों में यह सेंचुरी पूरी की थी। उस समय यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था।
यह रिकॉर्ड बताता है कि सहवाग कितनी तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए दर्शक खास तौर पर मैदान में पहुंचते थे क्योंकि वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते थे।

दो अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल

Virender Sehwag IPL Records में एक खास उपलब्धि यह भी शामिल है कि उन्होंने आईपीएल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाए।
उन्होंने 2011 में दिल्ली के लिए और 2014 में पंजाब के लिए सेंचुरी बनाई। ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की संख्या आईपीएल इतिहास में काफी कम रही है।

यह भी पढे: Abhishek Sharma 135 रन की इस मेच की पारी से हैदराबाद ने विशाल स्कोर बनाया

वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल करियर

वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल करियर शानदार रहा। उन्होंने कुल 104 मैच खेले और 2728 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.44 रहा, जो उस दौर में बेहद खतरनाक माना जाता था।
उनके आईपीएल करियर के प्रमुख आंकड़े:

2 शतक

16 अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर – 122 रन

334 चौके

106 छक्के

इसके अलावा सहवाग ने लीग में 34 कैच भी पकड़े।

आज आईपीएल में कई युवा बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करते नजर आते हैं, लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने जिस अंदाज में टी20 बल्लेबाजी को नई पहचान दी, वह उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ओपनर्स में शामिल करता है। उनके रिकॉर्ड और उनकी आक्रामक शैली आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

Scroll to Top