IPL 2026 के 64वे मैच मे RR vs LSG के बीच महा मुकाबला

आज के IPL 2026 के 64वे मैच मे RR vs LSG के बीच महा मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान, लखनऊ पलट सकती है खेल

आज के IPL 2026 के 64वे मुकाबले मे RR vs LSG के बीच मैच खेला जाएगा। लीग खत्म होने में कुछ ही मैच बाकी हैं और अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन टीम सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।

राजस्थान के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन कई मैचों में शानदार शुरुआत की, लेकिन टीम लगातार मैच फिनिश करने में संघर्ष करती दिखी। खासकर बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखर जाता है।

यशस्वी जायसवाल इस सीजन राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में रहे हैं। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी कुछ मैचों में प्रभावित किया है। कप्तान रियान पराग का फॉर्म में लौटना टीम के लिए राहत की खबर है। पिछले मुकाबलों में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की है।

लेकिन राजस्थान की सबसे बड़ी परेशानी मिडिल ऑर्डर है। पिछले मैच में टीम एक समय 161 रन पर सिर्फ दो विकेट खोकर बहुत मजबूत स्थिति में थी, लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। यही कमजोरी पूरे सीजन में कई बार सामने आई है।

गेंदबाजी में सिर्फ आर्चर पर ज्यादा निर्भरता

गेंदबाजी की बात करें तो जोफ्रा आर्चर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नई गेंद से विकेट निकालना हो या डेथ ओवर में रन रोकने हों, आर्चर ने जिम्मेदारी निभाई है। लेकिन बाकी गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

राजस्थान को अगर प्लेऑफ तक पहुंचना है तो सिर्फ बल्लेबाजों ही नहीं, गेंदबाजों को भी दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जयपुर की पिच पर रन बनते हैं, इसलिए गेंदबाजों की भूमिका और भी अहम हो जाती है।

लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ नहीं

लखनऊ सुपर जायंट्स का यह सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम के पास बड़े नाम जरूर थे, लेकिन लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया होगा।

मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज फॉर्म में लौटते नजर आए हैं। कप्तान ऋषभ पंत भी इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। पूरे सीजन उनके प्रदर्शन पर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में सीजन के आखिरी मैचों में वह खुद को साबित करना चाहेंगे।

लखनऊ की भी वही समस्या रही है जो राजस्थान की है-मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में निरंतरता की कमी। मोहम्मद शमी और मयंक यादव जैसे गेंदबाजों ने कुछ मैचों में शानदार स्पेल डाले, लेकिन टीम पूरे मैच में दबाव बनाए रखने में नाकाम रही।

RR vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी दिखाई देता है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

हालांकि टी20 क्रिकेट में पुराने रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखते। जिस टीम का प्रदर्शन मैच वाले दिन बेहतर होगा, जीत उसी के खाते में जाएगी।

दोनों टीम के संभवित खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स संभावित टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित टीम

मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

मैच कब और कहां खेला जाएगा?

यह RR vs LSG के बीच मुकाबला आज 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा और मुकाबला 7:30 को शुरू होगा।

यह भी पढे: आईपीएल 2026 63वे मैच मे आज CSK vs SRH: ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी, हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई

मैच में किस पर रहेंगी नजरें?

इस मैच में दोस्तों सबसे ज्यादा नजर राजस्थान के बल्लेबाजों पर रहेगी। अगर टीम का टॉप ऑर्डर बड़ा स्कोर खड़ा करता है और मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी निभाता है, तो राजस्थान जीत की मजबूत दावेदार होगी।

दूसरी तरफ लखनऊ बिना किसी दबाव के मैदान में उतरेगी और यही बात उन्हें खतरनाक बना सकती है। टीम के बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं और राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकते हैं।

आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और ऐसे में हर मुकाबला महत्वपूर्ण है। जयपुर में होने वाला यह मैच ही बताएगा आगे क्या होता है।

Scroll to Top