Pakistan Squad Women's T20 World Cup 2026

Pakistan Squad Women’s T20 World Cup 2026: फातिमा सना की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का ऐलान, भारत से होगी पहली टक्कर

नमस्ते दोस्तों ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी Pakistan Squad Women’s T20 World Cup 2026 का ऐलान कर दिया है। कप्तानी एक बार फिर ऑलराउंडर फातिमा सना को सौंपी गई है, जो लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करती नजर आएंगी। इस बार पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है। टीम का पहला मुकाबला 14 जून को भारत के खिलाफ खेला जाएगा, जिसे टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में माना जा रहा है।

इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की टीम आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी, ताकि खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

फातिमा सना पर फिर PCB ने जताया भरोसा

पिछले कुछ वर्षों में फातिमा सना पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने वाली फातिमा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी की थी। बोर्ड ने एक बार फिर उन्हीं पर भरोसा जताया है, जिससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट लंबे समय के लिए नेतृत्व को स्थिर रखना चाहता है।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में कप्तानी के साथ-साथ उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भी पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है, जो पाकिस्तान को प्रतिस्पर्धी बना सकता है।

Pakistan Squad Women’s T20 World Cup 2026 में 5 नए खिलाड़ियों को मौका

इस बार घोषित की गई टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने के करीब हैं। इनमें ऐमन फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि नतालिया परवेज और तस्मिया रुबाब पहले भी वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब दोनों खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा।

ऐमन फातिमा, नतालिया और रमीन शमीम इससे पहले 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल थीं। चयनकर्ताओं ने इस बार भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखाया है।

डायना बेग की वापसी से तेज गेंदबाजी मजबूत

अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग की मुख्य टीम में वापसी हुई है। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीतने वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए, लेकिन डायना की वापसी को बड़ा फैसला माना जा रहा है।

उन्होंने अंबर कायनात की जगह टीम में स्थान हासिल किया है, जबकि अंबर को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है, ऐसे में डायना का अनुभव पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वहीं अनुभवी बल्लेबाज सिदरा अमीन को एक बार फिर मुख्य टीम में जगह नहीं मिली। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।

2024 वर्ल्ड कप टीम से कई बड़े बदलाव

पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार टीम में कई अहम बदलाव किए हैं। 2024 की टीम का हिस्सा रहीं सिदरा अमीन, सदफ शम्स, ओमैमा सोहेल, निदा डार और सैयदा अरूब शाह को मुख्य स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है।

उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खासतौर पर निदा डार का बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वह लंबे समय से पाकिस्तान महिला क्रिकेट की अहम खिलाड़ी रही हैं।

चयनकर्ताओं के फैसलों से यह साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अब नई पीढ़ी को तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढे: icc women’s t20 world cup 2026 squad: हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, 12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत

भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ मुश्किल ग्रुप

Pakistan को Women’s T20 World Cup 2026 मे टूर्नामेंट के सबसे कठिन ग्रुप में जगह मिली है। पाकिस्तान ग्रुप-A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमों के साथ मौजूद है।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। वहीं साउथ अफ्रीका भी हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन करती रही है।

14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरों में रहेगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाला यह मैच टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला माना जा रहा है।

पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल

14 जून – भारत vs पाकिस्तान, बर्मिंघम
17 जून – पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका, बर्मिंघम
20 जून – पाकिस्तान vs बांग्लादेश, साउथेम्प्टन
23 जून – पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले
27 जून – पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल

यह भी पढे: Women’s T20 World Cup 2026 schedule: पूरा शेड्यूल, ग्रुप्स, तारीख और सभी मैचों की जानकारी

पाकिस्तान टीम के लिखाड़ी की लिस्ट

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

रिजर्व खिलाड़ी: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी।

पाकिस्तान की टीम इस बार नए खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों के मिश्रण के साथ मैदान पर उतरेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह युवा टीम बड़े मंच पर कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

Scroll to Top